मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 14, 2024 7:10 अपराह्न

printer

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता कल राजधानी में झुग्गी क्लस्टरों में रात्रि प्रवास करेंगे- दिल्ली भाजपा

दिल्ली भाजपा ने घोषणा की है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता कल राजधानी में झुग्गी क्लस्टरों में रात्रि प्रवास करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने कहा कि लगभग एक हजार झुग्गी क्लस्टरों में पार्टी कार्यकर्ता प्रवास करेंगे। इस अभियान में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा के साथ प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, निगम पार्षद भी प्रवास करेंगे।

    इस संदर्भ में पार्टी द्वारा सोशल मीडिया में जारी सूची में बताया गया कि श्री सचदेवा पूर्वी दिल्ली झिलमिल में, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम आराम बाग में, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता बादली में, सभी सांसद, विधायक, पार्षद अपने चुनाव क्षेत्र से जुड़ी झुग्गी बस्ती में प्रवास करेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है