सितम्बर 9, 2024 9:33 पूर्वाह्न

printer

अल्जीरिया में राष्ट्रपति चुनाव परिणाम की हुई घोषणा, अब्देल मदजिद तेब्बोने विजयी घोषित

अल्जीरिया में शनिवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में अब्देल मदजिद तेब्बोने को विजयी घोषित किया गया है। लेकिन प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार ने मतगणना में अनियमितता का आरोप लगाया है। आधिकारिक परिणामों के अनुसार श्री तेब्बोने को 95 प्रतिशत, अब्दुल अली हसनी चेरीफ को 3 प्रतिशत और यूसेफ औचिचे को 2 प्रतिशत वोट मिले हैं। चुनाव में कुल 48 प्रतिशत मतदान हुआ था। अल्जीरिया के चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया गया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है