सितम्बर 21, 2024 7:28 अपराह्न | Haryana

printer

अब नौकरी की बात करने वाली कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में नौकरियों को बेचने का काम किया- नायब सिंह सैनी  

 

हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज भिवानी में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि अब नौकरी की बात करने वाली कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में नौकरियों को बेचने का काम किया है। जबकि भाजपा सरकार में ईमानदारी से योग्‍यता के आधार पर नौकरियां मिली है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी आरक्षण खत्म करके दबे-कुचले वर्ग को पीछे रखना चाहते है।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने 56 दिन के कार्यकाल में 126 ऐतिहासिक फैसले लिए है। कांग्रेस के 10 वर्ष के कार्यकाल पर उनके 56 दिन भारी है। उन्होंने स्थानीय विधायक घनश्याम सर्राफ को वोट देने की अपील की।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है