जुलाई 24, 2024 8:40 अपराह्न

printer

अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहेंगे और हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है

 

राजधानी दिल्‍ली के कई इलाकों में आज सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा। 

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहेंगे और हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना हैं। कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है