राजधानी दिल्ली में आज मौसम सामान्य रहा और दिन के समय धूप खिली रही। वहीं, दिन के तापमान में भी वृद्धि देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 31 दशमलव 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आसमान के साफ रहने और तेज हवाओं के चलने की भी संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।