मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 22, 2024 5:12 अपराह्न

printer

हमीर बी एड कॉलेज में एड्स जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से सहारा युवा मंडल रोपा के द्वारा हमीर बी एड कॉलेज हमीरपुर में एड्स जागरूकता शिविर का आयोजन करवाया गया। इस शिविर में केयर एंड स्पोर्ट् सेंटर हमीरपुर से काउंसलर पल्लवी शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या शिवाली राणा, अध्यापक वर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बी एड और जेबीटी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। काउंसलर पल्लवी शर्मा ने एचआईवी एड्स किस तरह से फैलता है और इससे किस तरह से बचा जा सकता है इस बारे में युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने युवाओं को बताया कि एचआईवी से संक्रमित हो जाने के बाद भी किस प्रकार से एक सरल और स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। युवाओं ने ध्यानपूर्वक उनकी बातों को सुना और अपने सवालों का काउंसलर पल्लवी शर्मा जी से हल जाना। सहारा युवा मंडल रोपा के प्रधान शशि पाल ने बताया कि यह अभियान एड्स नियंत्रण समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा आदेशित किया गया था। नेहरू युवा केन्द्र हमीरपुर के माध्यम से नवंबर 2023 से मार्च 2024 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके सहारा युवा मंडल रोपा द्वारा युवाओं को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक किया गया। अंतर्राष्ट्रीय एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर करवाया गया। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गांव रोपा में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। गांव लोहारी में युवाओं को जागरूक किया गया। इस तरह से यह अभियान चलाया गया और हमीरपुर के विभिन्न क्षेत्रों में सहारा युवा मंडल रोपा द्वारा एड्स के प्रति युवाओं को जागरूक किया गया।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है