सितम्बर 13, 2024 8:18 पूर्वाह्न

printer

दक्षिण एशियाई जूनियर एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत ने जीते नौ स्‍वर्ण पदक

दक्षिण एशियाई जूनियर एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप के दूसरे दिन कल भारत ने चेन्‍नई में नौ स्‍वर्ण पदक जीते। अनीशा ने महिलाओं की चक्‍का फेंक स्‍पर्धा में 49.91 मीटर की रिकॉर्ड दूरी तक चक्‍का फेंक कर भारत के लिए पहला स्‍वर्ण पदक जीता। उन्‍होंने इसके साथ 2018 में ए बाजवा द्वारा 48.60 मीटर की दूरी तक चक्‍का फेंकने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अमानत कंबोज 48.38 मीटर की दूरी तक चक्‍का फेंक कर रजत पदक जीता जबकि श्रीलंका की जे एच गौरंगेनी ने 37.95 मीटर की दूरी तक चक्‍का फेंक कर कांस्‍य पदक जीता।

   

नीरू पाठक ने 54 दशमलव 50 सेकेंड में महिलाओं की 400 मीटर की दौड़ में भारत के लिए नौवां स्‍वर्ण पदक जीता। सेंड्रा मोल साबू ने 54.82 सेकेंड में दौड़ पूरी करके रजत पदक अपने नाम किया और श्रीलंका की तक्‍शीमा नुहांसा ने 55.27 सेकेंड में दौड़ पूरी करके कांस्‍य पदक जीता।

   

 

पुरूषों की 110 मीटर हर्डल दौड में श्रीलंका के डब्‍ल्‍यू पी सेंडून कोशाला ने 14.06 सेकेंड में स्‍वर्ण पदक जीता जबकि भारत के नयन प्रदीप सारदे ने 14.14 सेकेंड में रजत पदक जीता। श्रीलंका के ई विश्‍व थारूका ने 14.27 सेकेंड में कांस्‍य पदक अपने नाम किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है