Three pillars of the second phase of the India - Sweden LeadIT 2.0 announced at COP28 Dubai
J&K: Police constable injured in terrorist attack in Srinagar's Bemina
Women's T20I match between India and England underway at Wankhede Stadium in Mumbai
26th meeting of Eastern Zonal Council to be held in Patna on Sunday
Iran warns of explosive situation in Middle East after US vetoes UNSC resolution calling for ceasefire in Gaza
Newly elected Members of Telangana Legislative Assembly administered oath
Portfolios allocated to Ministers in the new Telangana Cabinet
PM Modi says, his govt is committed for the upliftment of women, farmers, youth, and poor people
Union Minister Meenakshi Lekhi hits out at Congress over IT raids at Dhiraj Sahu's company premises
Union Minister Anurag Thakur on 2-day visit to Himachal Pradesh to participate in programs of Viksit Bharat Sankalp Yatra
मुख्य समाचार :-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 41 श्रमिकों को निकालने के लिए सिल्कयारा सुरंग में किए जा रहे बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से बातचीत की। दुनिया के अग्रणी भूमिगत सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने घटनास्थल पर निरीक्षण किया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया टू प्लस टू वार्ता के अंतर्गत द्विपक्षीय साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर बैठक करेंगे।
तेलंगाना और राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल जनसभाएं कर रहे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संथाली लेखकों से नई पीढ़ी में रुचि पैदा करने वाली किताबें लिखने का आह्वान।
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज शाम गोवा में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
-------
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिल्क्यारा सुरंग में फसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव अभियान के बारे में जानकारी लेने के लिए आज राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए आवश्यक उपकरण और संसाधन मुहैया करा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय और राज्य एजेंसियों के बीच परस्पर समन्वय के साथ श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। फोन पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने बचाव और राहत उपायों के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी।
इस बीच, बचाव प्रयासों में मदद के लिए अंतर्राष्ट्रीय सुरंग और भूमिगत स्थल ऐसोशिएशन के अध्यक्ष अर्नोल्ड डिक्स दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए है। उन्होंने सुरंग के स्थान पर निरीक्षण किया है और बचाव अभियान में लगी एजेंसियों को अपने सुझाव दिए हैं।
प्रशासन सुरंग में फंसे मजदूरों का मनोबल बनाए रखने और बचाव कार्यो के संचालन पर निरंतर नजर रख रही है। सुरंग के उस भाग में बिजली और पानी आपूर्ति की व्यवस्था है, जहां श्रमिक फंसे हुए है। उन्हें भोजन और दवाइंया 4 इंच के कमप्रेसर पाइप के जरिए भेजी जा रही है।
रेल विकास निगम लिमिटेड ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए अन्य वर्टिकल पाइप लाइन के लिए काम करना शुरू कर दिया है। सीमा सडक संगठन ने इस सुविधा के लिए मात्र एक दिन में सम्पर्क सडक बनाने का काम पूरा किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड, सुरक्षा प्रबंध पूरे करने के बाद सिल्क्यारा छोर से खुदाई का काम जारी रखे हुए है। सेना ने लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एक बॉक्स तैयार कर लिया है। टेहरी जलविद्युत विकास निगम बारकोट छोर से सूक्ष्म खुदाई का कार्य शुरू करेगा। जिसके लिए भारी मशीनें जुटाई गई हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज संथाली लेखकों का आह्वान किया कि वे ऐसी पुस्तकें लिखे, जिनसे संथाली भाषा के बारे में नई पीढी के बच्चों में रूचि पैदा हो। बारीपदा में अखिल भारतीय संथाली लेखक संघ के 36वें वार्षिक सम्मेलन और साहित्योत्सव का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि संथाली भाषी लोगों को सर्वप्रथम अपनी भाषा से प्रेम करना चाहिए और इसे लोकप्रिय बनाने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने संथाली समुदाय और भाषा के समृद्ध इतिहास और पंरपरा को बनाए रखने के लिए इस भाषा के लेखकों के कठिन परिश्रम की सराहना की।
संथाली एक मुंडा भाषा है, जो मुख्य रूप से भारत के पूर्वी-मध्यवर्ती राज्यों ओडिसा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ और झारखंड में बोली जाती है।
राष्ट्रपति मयूरभंज और संबलपुर जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए ओडिसा की तीन दिन की यात्रा पर है। वे मयूरभंज जिले से सम्बद्ध है। श्रीमती मुर्मु आज तीसरे पहर मयूरभंज जिले के कुलियाना कस्बे में एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल का उद्घाटन करेंगी।
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग आज सुबह भारत पहुंची। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वे आज नई दिल्ली में होने वाली दूसरी भारत-ऑस्ट्रेलिया टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता और 14वीं विदेश मंत्री फ्रेमवर्क वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगी। प्रवक्ता ने कहा कि इस दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस और विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ दूसरी भारत-ऑस्ट्रेलिया टू प्लस टू वार्ता करेंगे। इसमें रणनीतिक, रक्षा और सुरक्षा संबंधी व्यापक मुद्दों पर चर्चा होगी।
ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक करने का भी कार्यक्रम है। विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत सहयोग का जायजा लेने के लिए कल 14वीं विदेश मंत्रिस्तरीय फ्रेमवर्क वार्ता आयोजित करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र फोरम की वार्षिक बैठक 2023 कल से नई दिल्ली में शुरू होगी। इसमे मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून और शांति कार्रवाईयों पर विशेष विचार विमर्श किया जाएगा। दो दिन तक चलने वाली फोरम की बैठक का आयोजन यूनाइटिड सर्विस इंस्टीटयूशन ऑफ इंडिया ने अंतर्राष्ट्रीय रेड कोर्स समिति और संयुक्त राष्ट्र शांति कार्रवाई केंद्र के सहयोग से किया है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक आज अपनी पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार में जुटे हुए हैं। भाजपा के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाली में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया।
आज पूरा देश विकसित होने के लक्ष्य के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है। भारत 21वीं सदी में जिस उंचाई पर होगा उसमें राजस्थान की भूमिका बहुत बडी होगी, अवश्य होगी। आज इसलिए राजस्थान में ऐसी सरकार जरूरी है जो राजस्थान के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे।
श्री मोदी हनुमानगढ में भी विजय संकल्प संभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को वे बीकानेर में रोड़ शो करेंगे। दूसरी ओर, कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खड़गे ने श्रीगंगानगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गहलोत सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है। पार्टी नेता प्रियंका गांधी भी केकड़ी और जहाजपुर में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रही हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि सभी राजनैतिक पार्टियां अपनी-अपनी पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार में जुटी हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा तथा वरिष्ठ नेता अमित शाह भी आज से तीन दिन तक लगातार राज्य के दौरे पर हैं। उनका राज्य में विभिन्न स्थानों पर आम सभा और रोड़ शो करने के कार्यक्रम है। अन्य स्टार प्रचारक विभिन्न स्थानों पर पार्टी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज टोंक, पाली और जोधपुर में विभिन्न स्थानों पर पार्टी प्रत्याशियों के लिए आम सभाएं कर रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस के अन्य नेता विभिन्न स्थानों पर पार्टी प्रत्याशियों के लिए जनसभाएं करने में व्यस्त हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रमुख तथा आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी आज मैराथन प्रचार में जुटे हैं। जितेन्द्र द्विवेदी, आकाशवाणी समाचार, जयपुर।
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर हैं राज्य में इस महीने की 30 तारीख को मतदान होगा। सभी प्रमुख पार्टियों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक पूरे राज्य में मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं।
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लिए मतदाता सूची प्रेक्षक, डॉ. वसंतकुमार नमासिवायम ने आज कारगिल में फोटो मतदाता सूची के विशेष सारांश संशोधन के संबंध में जिले के अधिकारियों और राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। चुनाव प्रेक्षक ने अधिकारियों और राजनीतिक दलों के साथ नए मतदाता जोड़ने, विवरण में सुधार, निवास स्थान परिवर्तन आदि के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया साझा की।
तमिलनाडु में केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री भगवंत खूबा विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। वह आज तिरुवन्नमलाई में विभिन्न स्थानों पर होने वाली रैली में भाग लेंगे। वह राज्य में क्रियान्वित नाबार्ड की विभिन्न परियोजनाओं की भी समीक्षा करेंगे।
सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे आज से दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जा रहे है। उनकी इस यात्रा का लक्ष्य दोनों देशों के बीच सम्बधों को और मजबूत बनाना है। जनरल पांडे अपनी इस यात्रा के दौरान कोरियाई सेना प्रमुख जनरल पार्क ऐन सू के साथ बैठक करेंगे।
विशाखापत्तनम बंदरगाह में कल रात भीषण आग लगने की घटना में 25 से अधिक मछली पकड़ने वाली मशीनीकृत नावें जल गईं। अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। विशाखापत्तनम के संयुक्त कलेक्टर के.एस. विश्वनाथ ने आज सुबह घटना स्थल का दौरा किया और बातचीत में कहा कि सरकार प्रभावित मछुआरों और नौका मालिकों को सहायता देगी।
संसदीय कार्य मंत्रालय ने संविधान दिवस मनाने के सिलसिले में नागरिकों को संविधान प्रश्नोत्तरी और प्रस्तावना को ऑनलाइन पढने की प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। मंत्रालय ने कहा है कि भारत की सभी 22 राष्ट्रीय भाषाओं में प्रस्तावना पढी जा सकती है। संविधान दिवस हर वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रस्तावित राष्ट्रीय फार्मेसी आयोग विधेयक 2023 पर आम जनता और हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। राष्ट्रीय फार्मेसी आयोग विधेयक का एक मसौदा तैयार किया गया है और प्रतिक्रियाओं के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर इसे अपलोड किया गया है।
54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज से गोवा में शुरू हो रहा है। उद्घाटन समारोह शाम 5 बजे बम्बोलिम के श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। नौ दिन चलने वाले इस महोत्सव में दो सौ 70 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।
अर्जेंटीना में दक्षिणपंथी उदारवादी नेता जेवियर माइली को नया राष्ट्रपति चुना गया है। निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में पहले संबोधन में, उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना की स्थिति गंभीर है। उन्होंने राष्ट्रपति पद संभालने के बाद बड़े बदलाव करने का वादा किया। जेवियर माइली ने कहा कि आज से अर्जेंटीना का पुनर्निर्माण शुरू हो रहा है।
अरब और इस्लामिक देशों के मंत्रियों ने गजा़ में तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया है। मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल ने शत्रुता समाप्त करने और तबाह फिलिस्तीनी क्षेत्र में मानवीय सहायता की अनुमति देने के लिए बीजिंग का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों से भी मिलेगा।
भारत के गगनजीत भुल्लर ने इंडोनेशियाई मास्टर्स 2023 गोल्फ टूर्नामेंट में अपना 11वां एशियाई टूर खिताब जीत लिया है। रॉयल जकार्ता गोल्फ क्लब में गगनजीत भुल्लर का साल का ये पहला खिताब है। उन्होंने पिछला खिताब पिछले साल इंडोनेशिया ओपन में जीता था। पिछले हफ्ते हांगकांग ओपन विजेता न्यूजीलैंड के बेन कैंपबेल ने 18-अंडर के साथ तीसरे स्थान पर थे।
अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल परिसंघ-आई.एस.एस.एफ विश्वकप फाइनल 2023 के मुकाबले, कल से कतर की राजधानी दोहा में दस मीटर एयर पिस्टल में पुरूषों और महिलाओं की स्पर्धा के साथ शुरू होंगे। प्रतियोगिता में निशानेबाजी की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में 13 भारतीय निशानेबाज शीर्ष सम्मान के लिए भाग्य आजमाएंगे। अंतिम सत्र में इस वर्ष निशानेबाजी की 12 विश्वकप प्रतियोगिताओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले 15 निशानेबाज अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करेंगे। इस महीने की 18 तारीख से शुरू हुई प्रतियोगिता 26 नवंबर तक चलेगी।
विश्वकप पदक तालिका में तीन स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदकों के साथ भारत तीसरे स्थान पर है। सात स्वर्ण पदक के साथ चीन पहले स्थान पर है। जबकि सर्बिया दूसरे स्थान पर है।
तमिलनाडु में क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से हल्की वर्षा के साथ उत्तर पूर्वी मानसून के आगे बढ़ने का अनुमान वयक्त किया है। दक्षिणी जिलों तूतीकोरिन, तिरुनेलवेली और रामनाथपुरम में रुक-रुक कर बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में तूतीकोरिन जिले में सबसे ज्यादा 16 सेमी वर्षा दर्ज की गई। विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान चेन्नई, चेंगलपेट, विल्लुपुरम जिलों में मध्यम वर्षा की संभावना वयक्त की है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन यह अभी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, आज सुबह दस बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक दो सौ 79 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक, दो सौ एक और तीन सौ के बीच खराब, तीन सौ एक से चार सौ के बीच बहुत खराब और 401 से पांच सौ के बीच गंभीर माना जाता है।
अंत में मुख्य समाचार एक बार फिर -
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 41 श्रमिकों को निकालने के लिए सिल्कयारा सुरंग में किए जा रहे बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत की। दुनिया के अग्रणी भूमिगत सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने घटनास्थल पर निरीक्षण किया।