Sensex witnesses modest gains, Nifty observes modest losses amid mixed global cues
259 candidates left in fray after withdrawal of names for Tripura Assembly Election on Feb 16
Women's Cricket: Final T20I of Tri-Nation series underway between India and South Africa
Railways revenue earnings in passenger segment goes up by 73%
Sarbananda Sonowal inaugurates First Sustainable Finance Working Group Meeting of G20 under India's Presidency in Guwahati
J&K Police arrests LeT terrorist involved in the blast in Narwal
India condemns violence by Khalistani extremists in Australia targeting Indian community; Requests Australia to ensure their safety and security
Telangana Assembly Budget Session to start on Friday
India's Haj quota for 2023 fixed at 1,75,025: Govt
CBI Director stresses on need for increased international cooperation among police agencies
मुख्य समाचार:-
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई।
भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की पहली भारत-मध्य एशिया बैठक आयोजित की। मध्य एशियाई देशों के साथ संपर्क बढ़ाना भारत की मुख्य प्राथमिकता।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा -- गर्भपात के मामलों में मां का निर्णय ही सर्वोपरि।
राष्ट्र आज डॉक्टर भीम राव आम्बेडकर को उनके 67वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।
विश्व बैंक ने वर्ष 2022-23 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर का अनुमान छह दशमलव पांच प्रतिशत से बढ़ाकर छह दशमलव नौ प्रतिशत किया।
क़तर में फीफा विश्व कप फुटबॉल के अंतिम 16 में मोरक्को का मुकाबला स्पेन से और पुर्तगाल का सामना स्विटज़रलैंड से होगा।
----
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने बैठक में भाग लिया। संसद का शीतकालीन सत्र कल से शुरू होगा और 29 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 23 दिन में 17 बैठकें होंगी।
आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग आज रात साढ़े नौ बजे विशेष चर्चा प्रसारित करेगा। इसे अंग्रेजी में- इश्यूज बिफोर पार्लियामेंट और हिंदी में संसद के समक्ष मुद्दे कार्यक्रम में सुना जा सकता है। संसद सदस्य और मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों के प्रवक्ता इसमें भाग लेंगे और सत्र में चर्चा के लिए उठाए जाने वाले मुद्दों के संबंध में जानकारी देंगे।
इश्यूज बिफोर पार्लियामेंट कार्यक्रम एफ.एम. रैनबो चैनल पर और संसद के समक्ष मुद्दे कार्यक्रम एफ.एम. गोल्ड, इंद्रप्रस्थ और एआईआर लाइव न्यूज 24/7 चैनलों पर सुना जा सकेगा। यह कार्यक्रम हमारी वेबसाइट न्यूज ऑन ए.आई.आर. डॉट कॉम और हमारे यूट्यूब चैनल न्यूज ऑन ए.आई.आर. ऑफिशियल पर भी उपलब्ध होंगे।
सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति की अनुमति से सरकार सदन में किसी भी मुददे पर चर्चा के लिए तैयार है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सरकार से आग्रह किया कि शीतकालीन सत्र के दौरान विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा कराई जाये।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार-एनएसए अजित डोभाल ने आज कहा कि मध्य एशियाई देशों के साथ संपर्क बढ़ाना भारत की मुख्य प्राथमिकता है।
नई दिल्ली में भारत-मध्य एशिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की प्रथम बैठक के अवसर पर श्री डोभाल ने कहा कि शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध मध्य एशिया हमारे साझा हित में है।
श्री डोभाल ने अफगानिस्तान में सुरक्षा स्थिति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है।
भारत पहली बार कजाखस्तान, किर्गिज्स्तिान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान सहित मध्य एशियाई देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।
पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश में श्री डोभाल ने कहा कि भारत को संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्यों से अपील करनी चाहिए कि सभी आतंकरोधी संधियों में विद्यमान दायित्वों को पूरा करना होगा।
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा काम्बोज ने कहा है कि आतंकवाद अब भी वैश्विक चुनौती बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को कतई सहन न करने और एकजुट होकर आतंकवाद से निपटने का दृष्टिकोण ही इस बुराई को परास्त कर सकता है।
विश्व बैंक ने आज कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर वर्ष 2022-23 में छह दशमलव नौ प्रतिशत रहने की संभावना है। विश्व बैंक ने अक्तूबर के छह दशमलव पांच प्रतिशत वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाते हुए यह बात कही है।विश्व बैंक ने कहा है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में बना रहेगा।
नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमेश्वरन अय्यर ने श्रीलंका के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि भारत अधिक निवेश जुटाने के लिए श्रीलंका की सहायता करेगा। श्रीलंका आर्थिक शिखर सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से श्री अय्यर ने कहा कि भारत, श्रीलंका के लिए सबसे बड़े विदेशी प्रत्यक्ष निवेशकों में शामिल है। उन्होंने कहा कि और अधिक एयरलाइनों तथा समुद्री परिवहन सेवाओं के जरिए दोनों देशों के बीच पर्यटन बढाया जाना चाहिए।
देश के विभिन्न शहरों में एक वर्ष की अवधि में होने वाली जी-20 बैठकों से देश की अर्थव्यवस्था में सुधार की प्रक्रिया को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। उदयपुर में संवाददाता सम्मेलन में जी-20 गतिविधियों के संचालन के लिए तैनात विशेष अधिकारी मुक्तेश परदेशी ने कहा कि इससे पर्यटन की संभावनाएं बढेंगी और देश के सांस्कृतिक पहलू को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है। इसलिए विदयार्थियों, कारोबारियों और महिलाओं को जी-20 के तहत लाया जाना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कल हुई सर्वदलीय बैठक में भारत की जी-20 की अध्यक्षता से संबंधित पहलुओं पर विचार किया गया। बैठक में देश भर के प्रमुख राजनेताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भारत की जी-20 की अध्यक्षता के संबंध में अपने विचार साझा किए।
भारत का कुल कोयला उत्पादन पिछले वर्ष नवंबर की तुलना में इस वर्ष नवंबर में 67 दशमलव नौ-चार मिलियन टन से बढ़कर 75 दशमलव 87 मिलियन टन हो गया है। कोयला मंत्रालय ने कहा है कि इस दौरान कोयला बिजली उत्पादन में भी 16 दशमलव दो-आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गोआ में विश्व आयुर्वेद कांग्रेस में रविवार को तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थान देश को समर्पित करेंगे। आयुष मंत्री सर्बानन्द सोनोवाल ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीन संस्थानों का उद्घाटन पारम्परिक चिकित्सा पद्धति में बुनियादी ढांचे के विस्तार और अनुसंधान को प्रोत्साहन देने के प्रधानमंत्री के सपने को साकर करने की दिशा में कदम है।
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में कल 64 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में उपुचनाव के लिए मतगणना बृहस्पतिवार को होगी।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने व्यवस्था दी है कि असामान्य भ्रूण वाले मामलों में गर्भावस्था के बारे में अंतिम फैसला मां पर ही छोड़ना सही विकल्प है। न्यायालय ने इस बात पर बल दिया कि ऐसे मामलों में मेडिकल बोर्ड को गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट देनी चाहिए।
उच्च न्यायालय ने 26 वर्ष की विवाहित महिला की याचिका पर यह व्यवस्था दी। इस महिला ने मस्तिष्क में गड़बड़ से पीडि़त 33 सप्ताह के भ्रूण को समाप्त करने के लिए याचिका दायर की है।
बोर्ड की राय में यह संक्षिप्त उल्लेख होना चाहिए कि गर्भावस्था जारी रखने या गर्भपात कराने में महिला को क्या जोखिम हैं।
राष्ट्र आज भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर को उनके 67वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दे रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह नई दिल्ली में संसद भवन परिसर में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी ने भी डॉक्टर आम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी।
डॉ0 भीमराव आम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर देश भर से अनुयायी मुंबई के दादर में चैत्यभूमि पर श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए।
और अब, फुटबॉल विश्व कप की खबरों के साथ शशांक कुमार।
विश्वकप के अंतिम 16 में आज रात साढ़े आठ बजे स्पेन का सामना मोरक्को से और देर रात साढ़े 12 बजे पुर्तगाल का मुकाबला स्विट्जरलैंड से होगा। मोरक्को ने जहां विश्व की नंबर दो टीम बैल्जियम को हराकर ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए अंतिम 16 में जगह बनाई थी। वहीं, जापान के हाथों चौकाने वाली हार और जर्मनी के साथ ड्रॉ खेलकर स्पेन, ग्रुप में दूसरे नंबर पर थी। उधर, देर रात स्विट्जरलैंड के साथ मुकाबले में पुर्तगाल को क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का इंतजार रहेगा। पांच गोल कर गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे चल रहे एम्बापे और तीन गोल कर चुके लियोनल मैसी के बाद अब फुटबॉल प्रेमियों की उम्मीदें रोनाल्डो पर है। वर्ष 2006 के बाद पहली बार अंतिम 16 पहुंची पुर्तगाल की टीम को हराने के लिए स्विट्जरलैंड को असाधारण प्रदर्शन करना होगा।
बिल और मेलिंडा फ्रेंच गेट्स फाउंडेशन की सह-अध्यक्षा मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने नई दिल्ली में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस अवसर पर श्री मांडविया ने देश के अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सराहना की। मेलिंडा गेट्स ने भारत के सफल कोविड टीकाकरण अभियान के लिए डॉक्टर मांडविया को बधाई दी।
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने विदयार्थियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 30 दिसम्बर तक प्रविष्टियां भेजी जा सकती हैं।
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज चेन्नई के निकट चेंगलपेट में अग्नि प्रौदयोगिकी कॉलेज में वर्चुअल ड्रोन ई-लर्निंग प्लेटफार्म का शुभारम्भ किया। उन्होंने ड्रोन यात्रा को हरी झंडी भी दिखाई।
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया है कि तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और आन्ध्रप्रदेश पर इस तूफान का असर पड़ सकता है।
मुख्य समाचार एक बार फिर :