Sensex witnesses modest gains, Nifty observes modest losses amid mixed global cues
259 candidates left in fray after withdrawal of names for Tripura Assembly Election on Feb 16
Women's Cricket: Final T20I of Tri-Nation series underway between India and South Africa
Railways revenue earnings in passenger segment goes up by 73%
Sarbananda Sonowal inaugurates First Sustainable Finance Working Group Meeting of G20 under India's Presidency in Guwahati
J&K Police arrests LeT terrorist involved in the blast in Narwal
India condemns violence by Khalistani extremists in Australia targeting Indian community; Requests Australia to ensure their safety and security
Telangana Assembly Budget Session to start on Friday
India's Haj quota for 2023 fixed at 1,75,025: Govt
CBI Director stresses on need for increased international cooperation among police agencies
मुख्य समाचार-
सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा - भारत की जी-20 अध्यक्षता विश्व में देश के शक्ति प्रदर्शन का अनूठा अवसर।
राष्ट्र आज भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के 67वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा - भारत को मोटे अनाज का वैश्विक केन्द्र बनने का प्रयास करना चाहिए।
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका में श्वेत क्रांति के लिए भारत से सहयोग मांगा।
फुटबॉल में, ब्राजील और क्रोएशिया, फीफा फुटबॉल विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।
<><><><><><><><><><><><><><><>
सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में केन्द्र, सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारु चलाने के लिये सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की मांग करेगा। संसद का शीतकालीन सत्र कल से शुरु होगा और 29 दिसम्बर तक चलेगा। 23 दिनों के सत्र में 17 बैठकें होंगी। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सत्र के दौरान विधायी कार्यों पर सकारात्मक वाद विवाद और चर्चा होने की आशा व्यक्त की।
संसद का शीतकालीन सत्र कल से शुरू होगा। आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग आज रात साढ़े नौ बजे अंग्रेजी में- इश्यूज बिफोर पार्लियामेंट और हिंदी में- संसद के समक्ष मुद्दे- पर विशेष चर्चा प्रसारित करेगा।
संसद सदस्य और मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों के प्रवक्ता इसमें भाग लेंगे और सत्र में चर्चा के लिए उठाए जाने वाले मुद्दों के संबंध में जानकारी देंगे।
इश्यूज बिफोर पार्लियामेंट कार्यक्रम एफ.एम. रैनबो चैनल पर और संसद के समक्ष मुद्दे कार्यक्रम एफ.एम. गोल्ड, इंद्रप्रस्थ और एआईआर लाइव न्यूज 24/7 चैनलों पर रात साढ़े नौ बजे से रात दस बजे तक सुना जा सकेगा।
यह कार्यक्रम हमारी वेबसाइट न्यूज ऑन ए.आई.आर. डॉट कॉम और हमारे यूट्यूब चैनल न्यूज ऑन ए.आई.आर. ऑफिशियल पर उपलब्ध होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कल हुई सर्वदलीय बैठक में भारत की जी-20 की अध्यक्षता से संबंधित पहलुओं पर विचार किया गया। बैठक में देश भर के प्रमुख राजनेताओं ने भाग लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता का संबंध पूरे देश से है और यह संपूर्ण विश्व में भारत की शक्ति के प्रदर्शन का अनूठा अवसर है। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भारत की जी-20 की अध्यक्षता के संबंध में अपने विचार साझा किए।
जी-20 के शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि भारत अन्य देशों के साथ मिलकर डिजिटल सार्वजनिक ढांचे को बढ़ावा देगा, ताकि वित्तीय समावेशन एवं सेवा आपूर्ति को बेहतर किया जा सके।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत को मोटे अनाज का वैश्विक केंद्र बनने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कल नई दिल्ली में मोटा अनाज-अच्छा पोषक आहार विषय पर संगोष्ठी और मोटे अनाज पर प्रथम अंतरराष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता बैठक को सम्बोधित किया। श्री गोयल ने कहा कि इससे अगले वर्ष मनाए जाने वाले मोटा अनाज अंतरराष्ट्रीय वर्ष की तैयारी में मदद मिलेगी। श्री पीयूष गोयल ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाने के भारत के अनुरोध को स्वीकार किया है और 70 से अधिक देशों ने इसका अनुमोदन किया है।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और महाराष्ट्र मेट्रो को गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होने पर बधाई दी है। दोनों संस्थाओं ने नागपुर में एक ही खम्भे पर हाई-वे फ्लाईओवर और मेट्रो रेल का सबसे बड़ा डबल डेकर पुल निर्मित करके यह उपलब्धि हासिल की। श्री गडकरी ने ट्वीट संदेश में कहा कि इस परियोजना ने कई कीर्तिमान अपने नाम किए हैं और एशिया बुक तथा इंडिया बुक में जगह बनाई है।
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में कल 64 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि छिटपुट घटनाओं को छोडकर मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतों की गिनती बृहस्पतिवार को होगी। ब्योरा हमारे संवाददाता से-
गुजरात के मतदाताओं ने अपनी नई सरकार का फैसला कर दिया है और आम जनता के साथ-साथ राजनीतिक पंडित और उम्मीदवारों के लिए भी आज और कल का दिन बेसब्री के साथ कटेगा। कल मतदान के बाद सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा कर दी गई हैं और उनकी कड़ी सुरक्षा की जा रही है। गुरुवार को होने वाली मतगणना के लिए तैयारियां अंतिम दौर में हैं गुजरात चुनाव में पिछली बार से कम मतदान जरूर हुआ है लेकिन इस चरण में भी ग्रामीण और जनजातीय इलाकों ने शहरी इलाकों से आगे बढ़ चढ़कर मतदान किया। साबरकांठा और बनासकांठा जैसे जिलों में 70 फ़ीसदी से अधिक मतदान रहा वहीं अपेक्षाकृत शहरी क्षेत्र अहमदाबाद में मतदान सबसे कम रहा। मानस प्रतिम सरमा के साथ सुशीलचंद्र तिवारी, आकाशवाणी समाचार, अहमदाबाद।
उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट और पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव का मतदान भी कल संपन्न हुआ। मैनपुरी सीट पर लगभग 52 प्रतिशत और रामपुर विधानसभा सीट पर 31 दशमलव दो-दो प्रतिशत, जबकि खतौली में 54 दशमलव पांच प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। बिहार के कुढनी में 53 प्रतिशत वोट डाले गये।
अधिकतर एग्जिट पोल यानी मतदान बाद सर्वेक्षण में गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत का अनुमान लगाया गया है, जबकि हिमाचल प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है। विभिन्न समाचार चैनलों के एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात में भाजपा को 117 से 151 के बीच सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 30 से 51 सीटें और आम आदमी पार्टी को दो से 21 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है।
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में उपुचनाव के लिए मतगणना बृहस्पतिवार को होगी।
राष्ट्र आज भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर के 67वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दे रहा है। राष्ट्र निर्माण में डॉक्टर आम्बेडकर के योगदान को प्रदर्शित करने के लिए देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। गण्यमान्य व्यक्ति और सांसद नई दिल्ली में संसद भवन परिसर में डॉक्टर आम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
देश भर से आए बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर के अनुयायी मुंबई में दादर की चैत्य भूमि में उन्हें श्रद्धांजलि देने जमा हुए हैं। मुंबई महानगर पालिका और महाराष्ट्र प्रशासन ने वहां सभी आवश्यक प्रबंध किये हैं। इस वर्ष अधिकतम संख्या में लोगों के चैत्य भूमि और डॉक्टर आम्बेडकर से जुड़े दूसरे स्थानों पर पहुंचने की संभावना है। एक रिपोर्ट-
मुंबई में चैत्य भूमि पर देशभर से आए हुए अनुयायी भारत रत्न डॉ बाबा साहब अंबेडकर को आज महापरिनिर्वाण दिवस पर अभिवादन कर रहे हैं। पिछले दो सालों से कोरोना महामारी के कारण चैत्य भूमि तथा अन्य स्थानों पर प्रतिबंध लगाए गए थे जिसके कारण लोगों को इन स्थानों पर आने में कठिनाईयां आ रही थी। लेकिन इस साल सभी तरह के प्रतिबंध हटाये जाने के कारण ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग यहां पर उपस्थित हुए हैं और न केवल आज सुबह से बल्कि दो दिन पहले से ही चैत्य भूमि पर आकर लंबी कतारों में खड़े होकर अभिवादन कर रहे हैं। आज सुबह महाराष्ट्र विधानसभा के विपक्षी नेता अजीत पवार, राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता जयंत पाटिल ने चैत्यभूमि आकर बाबा साहिब को अभिवादन किया। इस मौके पर बीएमसी ने डॉ, अंबेडकर के प्रेरणादायी कार्यों और महापरिनिर्वाण दिवस की तैयारियों पर एक पुस्तिका कल प्रकाशित की। यह पुस्तिका डॉ अम्बेडकर के अनुयायियों को नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। इसकी ई-कॉपी बीएमसी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। शैलजा तिवले के साथ शैलेश पाटिल, आकाशवाणी समाचार मुंबई।
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने श्वेत क्रांति के लिए भारत से सहायता की मांग की है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और अमूल दुग्ध उत्पादन दोगुना करने के लिए श्रीलंका में तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे। श्री विक्रमसिंघे ने एक समिति का गठन किया है जो स्थानीय स्तर पर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि की लघु, मध्यम और दीर्घकालिक योजना बनाने के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ मिलकर काम करेगी। भारत विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है। एक रिपोर्ट...
दुनिया के सबसे बड़े दुग्ध उत्पादक होने के नाते भारत की विश्षज्ञता की काफी मांग है, हालांकि श्रीलंका ने अपने पिछले प्रयासों से दूध उत्पादन 2015 से 2021 के बीच 34 प्रतिशत तक बढाया है पर इससे आत्मनिर्भरता हासिल नहीं कर पाया। इस वजह से 300 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के दूध उत्पाद का आयात किया जाता है। इस वर्ष आर्थिक संकट के बीच दूध उत्पाद सहित कई वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया गया है। कल की एनडीडीबी के अधिकारियों से बैठक के साथ श्रीलंका ने दूध उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में एक नया कदम उठाया है। आकाशवाणी समाचार के लिए अहमद मोईन फारूकी, कोलंबो से।
फीफा फुटबॉल विश्व कप की खबरों के साथ शशांक कुमार -
ब्राजील और क्रोएशिया विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। देर रात ब्राजील ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया। खिताब की प्रबल दावेदार ब्राजील ने शानदार खेल दिखाते हुए पहले हॉफ में ही चार गोल कर दिये थे। विनीशियस जूनियर, नेमार, रिचार्लिसन और लुकस पकेटा ने एक के बाद एक गोल की झड़ी लगा दी। इससे पहले क्रोएशिया ने इस विश्व कप के पहले पेनल्टी में जापान को 3-1 से पराजित किया। अतिरिक्त समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल कर बराबरी पर थी। ग्रुप चरण में जर्मनी और स्पेन को मात देकर बड़े उलट-फेर करने वाली जापान और जीत के बीच क्रोएशिया के गोलकीपर डोमिनिक लिवाकोविच पेनल्टी में दीवार बनकर खड़े हो गए और तीन गोल बचाये। अब शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में पांच बार की चैम्पियन ब्राजील का सामना 2018 की उपविजेता क्रोएशिया से होगा।
अंतिम 16 में आज रात साढ़े आठ बजे स्पेन का सामना मोरक्को से और साढ़े 12 बजे पुर्तगाल का मुकाबला स्विट्जरलैंड से होगा।
समाचार पत्रों से-
भारत की जी-20 अध्यक्षता पर सर्वदलीय बैठक की ख़बर सभी समाचार पत्रों में प्रमुखता से है। जनसत्ता के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी बोले- जी-20 की अध्यक्षता भारत की क्षमता दिखाने का मौका। हरिभूमि की सुर्खी है- जी-20 के रास्ते भारत के विश्व गुरु की परिकल्पना को आकार देंगे पी.एम. मोदी।
मतदान बाद सर्वेक्षण पर हिन्दुस्तान ने संकेत शीर्षक से लिखा है- गुजरात में सातवीं बार भाजपा। नवभारत टाइम्स का शीर्षक है- दिल्ली में झाड़ू, गुजरात में कमल, हिमाचल साफ नहीं। दैनिक भास्कर के अनुसार, गुजरात में भाजपा सातवें आसमान पर, आप का खाता खुला।
राजस्थान पत्रिका लिखता है- गुजरात चुनाव सम्पन्न। 2017 के मुकाबले दस फीसदी वोटिंग ने बढ़ा दी दलों की उलझने।
दैनिक भास्कर ने भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में मिशन 2024 पर चर्चा पर शीर्षक दिया है- चुनावी मोड में भाजपा, जल्द बदल सकती है दिल्ली समेत आधे राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष।
राष्ट्रीय सहारा की सुर्खी है- जबरण धर्मांतरण संविधान विरुद्ध, सुप्रीम कोर्ट ने कहा हर भारतीय को भारत की संस्कृति के अनुसार ही चलना होगा। अमर उजाला के अनुसार दान का इस्तेमाल धर्मांतरण के लिए नहीं।
जनसत्ता की सुर्खी है- मंहगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत।
हरिभूमि का शीर्षक है- राष्ट्रपति ने नौसेना के नए ध्वज और डिजाइन को दी मंजूरी, अनावरण नौसेना दिवस पर विशाखापट्टणम में किया गया था।
अंत में मुख्य समाचार एक बार फिर-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा - भारत की जी-20 की अध्यक्षता विश्व में देश के शक्ति प्रदर्शन का अनूठा अवसर है।
फुटबॉल में, ब्राजील और क्रोएशिया, फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।