Nagaland Election: Coalition govt of NDPP and BJP fronts three women candidates
India witnessed CAGR of 14.5% in domestic passenger traffic during 2014-15 to 2019-20: Gen V.K Singh
Pandurang Kondbarao Pole appointed as Chief Electoral Officer of J&K
CBI Director stresses on need for increased international cooperation among police agencies
Over 11.05 crore rural households have tap water supply in their homes: Govt
MoS V. Muraleedharan to be on two-day visit to Sri Lanka from Friday
J&K police arrest govt employee involved in blasts in Jammu’s Narwal
Sensex witnesses modest gains, Nifty observes modest losses amid mixed global cues
Defence pensioners requested to complete annual identification by Feb 20
Budget allocation for Ministry of Youth Affairs and Sports increased by 11% in comparison to 2022-23
मुख्य समाचार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-जी-20 की अध्यक्षता भारत के लिए विश्व कल्याण का एक बडा अवसर। आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में कहा-विक्रम-एस रॉकेट देश की विनिर्माण क्षमता का साक्षी है।
प्रधानमंत्री ने कहा-पिछले आठ वर्षों में भारत के संगीत यंत्रों के निर्यात में साढे तीन गुना वृद्धि हुई।
श्री मोदी ने चिकित्सा विज्ञान के लिए एक बडी चुनौती बने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी रोग के प्रति जागरूकता बढाने की अपील की।
मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल सिसी अगले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच बारिश के कारण रद्द।
और फीफा विश्वकप में आज, जापान का मुकाबला कोस्टारिका से, बेल्जियम का मोरक्को से और क्रोएशिया का कनाडा से होगा।
------------------------------------
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि जी-20 समूह की अध्यक्षता भारत के लिए विश्व कल्याण का एक बड़ा अवसर है। आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस अवसर का उपयोग विश्व की भलाई के लिए करना है और भारत इसके लिए प्रतिबद्ध है।
चाहे पीस हो या यूनिटी, पर्यावरण को लेकर संवेदनशीलता की बात हो, या फिर सस्टेनेब्ल डेवलप्मेंट की, भारत के पास, इनसे जुड़ी चुनौतियों का समाधान है। हमने One Earth, One Family, One Future की जो theme दी है, उससे वसुधैव कुटुम्बकम के लिए हमारी प्रतिबद्धता जाहिर होती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जी-20 की विश्व जनसंख्या में दो-तिहाई, विश्व व्यापार में तीन-चौथाई और विश्व सकल घरेलू उत्पाद में 85 प्रतिशत की भागीदारी है।
श्री मोदी ने तेलंगाना के राजन्ना सिरसिल्ला जिले के एक बुनकर येल्धी हरिप्रसाद गारू के बारे में बताया, जिन्होंने जी-20 का प्रतीक चिह्न यानी लोगो अपने हाथों से बुनकर उन्हें भेजा है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में, जी-20 की भारत की अध्यक्षता से जुड़े कई कार्यक्रम देशभर में आयोजित किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों से अपील की कि वे जी-20 से जुड़ी चर्चाओं और प्रतियोगिताओं के अवसर सृजित करें।
श्री मोदी ने 18 नवंबर को एक ऐतिहासिक दिन बताया, जब निजी क्षेत्र के पहले रॉकेट विक्रम-एस को अंतरिक्ष में भेजने में सफलता मिली।
‘विक्रम-एस’ के Launch Mission को जो ‘प्रारम्भ’ नाम दिया गया है, वो बिल्कुल fit बैठता है। ये भारत में private space sector के लिए एक नए युग के उदय का प्रतीक है। ये देश में आत्मविश्वास से भरे एक नए युग का आरंभ है। आप कल्पना कर सकते हैं जो बच्चे कभी हाथ से कागज का हवाई जहाज बनाकर उड़ाया करते थे, उन्हें अब भारत में ही हवाई जहाज बनाने का मौका मिल रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष कार्यक्रम से जुड़े अन्य देशों के मुकाबले इसकी लागत बहुत कम है। उन्होंने बताया कि भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपनी सफलता को पड़ोसी देशों के साथ भी साझा कर रहा है। भारत ने कल ही एक उपग्रह का प्रक्षेपण किया है, जिसे भूटान के साथ मिलकर विकसित किया है। श्री मोदी ने कहा कि इस उपग्रह से उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें प्राप्त होंगी। उन्होंने अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए युवाओं की प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रौद्योगिकी से जुड़े नवाचार के बारे में कहा कि भारत, ड्रोन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन पहले हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में ड्रोन की मदद से सेब की खेप लाई गई।
प्रधानमंत्री ने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की क्योंकि यह बीमारी मेडिकल चिकित्सा विज्ञान के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। यह एक आनुवांशिक बीमारी है, जिससे शरीर की मांसपेशियां कमजोर पड़ने लगती हैं। श्री मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस बीमारी के इलाज की दिशा में एक नई आशा जगी है।
Muscular Dystrophy ! एक ऐसी अनुवांशिक बीमारी है जो किसी भी उम्र में हो सकती ऐसे मरीजों के उपचार और देखभाल के लिए बड़े सेवा-भाव की जरूरत होती है। हिमाचल प्रदेश में सोलन में एक ऐसा centre है, ‘मानव मंदिर’, इसे Indian Association Of Muscular Dystrophy द्वारा संचालित किया जा रहा है। मानव मंदिर ही मानव सेवा की अद्भुत मिसाल है।
प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी की डेढ़ सौवीं जयंती पर बापू के पसंदीदा भजन को आवाज देने वाले ग्रीस के गायक कोंसतातिननोस कलाजिस की चर्चा की। जिनमें भारतीय संगीत के प्रति जबरदस्त लगाव है। श्री मोदी ने कहा कि कलाजिस को भारत से इतना लगाव है कि उन्होंने पिछले 42 वर्षों में लगभग हर वर्ष भारत का दौरा किया है।
प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि पिछले आठ वर्षों में भारत से वाद्य यंत्रों का निर्यात साढ़े तीन गुना बढ़ गया है। श्री मोदी ने इसे सौभाग्य का विषय बताया कि भारत में संगीत, नृत्य और कला की विरासत इतनी समृद्ध हुई।
बीते 8 वर्षों में भारत से Musical instruments का Export साढ़े तीन गुना बढ़ गया है। Electrical Musical Instruments की बात करें तो इनका Export 60 गुना बढ़ा है। इससे पता चलता है कि भारतीय संस्कृति और संगीत का craze दुनियाभर में बढ़ रहा है। Indian Musical Instruments के सबसे बड़े खरीदार USA, Germany, France, Japan और UK जैसे विकसित देश हैं।
प्रधानमंत्री ने महान संत-कवि भर्तृहरि की चर्चा की जिन्होंने अपनी विख्यात कृति नीति शतक में लिखा है कि कला, संगीत और साहित्य से लगाव ही मानवता की असली पहचान है। श्री मोदी ने कहा कि हमारी संस्कृति इसे मनुष्यता से ऊपर उठाकर देवत्व तक ले जाती है।
प्रधानमंत्री ने गयाना में हुए भजन-कीर्तन का अंश साझा किया। उन्होंने कहा कि 19वीं और 20वीं सदी में बड़ी संख्या में भारतीय गयाना गए थे, जहां वे अपने साथ बहुत-सी भारतीय परंपराओं को भी ले गए। इसी तरह भारत से फिजी गए लोग भी रामचरित मानस से जुड़े पारंपरिक भजन-कीर्तन गाया करते हैं।
प्रधानमंत्री ने परंपरा और पारंपरिक ज्ञान को सहेजने के लिए नगालैंड में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
श्री मोदी ने शिक्षा के महत्व पर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बांसा गांव के जतिन ललित सिंह की चर्चा की। उन्होंने दो वर्ष पूर्व अपने गांव में सामुदायिक पुस्तकालय और संसाधन केंद्र की स्थापना की है जहां प्रतिदिन गांव के करीब 80 विद्यार्थी अध्ययन के लिए आते हैं।
प्रधानमंत्री ने झारखंड के संजय कश्यप की भी चर्चा की जो राज्य के कई जिलों के बच्चों के लिए लाइब्रेरी मैन बन गए हैं। श्री मोदी ने कहा कि पुस्तकालय खोलने का उनका यह मिशन आज एक सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुका है।
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार अभियान चरम पर है। सभी राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर छोडना नहीं चाहते। हमारे संवाददाता ने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सभी वरिष्ठ नेता प्रचार कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री श्री मोदी कुछ समय बाद खेड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद आज शाम उनका सूरत में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी.आर पाटिल भी विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आज विभिन्न स्थानों पर चुनाव प्रचार के कार्यक्रम हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत दादीपाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी प्रचार में जुटे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के राष्टीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज सूरत में रोड़ शो कर रहे हैं। अहमदाबाद से अपर्णा खूंट के साथ, जितेन्द्र द्विवेदी, आकाशवाणी समाचार, जूनागढ।
हैदराबाद में कल देर रात निजी नैनो उपग्रह थायबोल्ट-1 और थायबोल्ट-2 के पहले सिग्नल रिकॉर्ड किए गए। इन उपग्रहों को पीएसएलवी रॉकेट से सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया था। भारत में कई हैम रेडियो प्रयोक्ताओं को इस अभियान का सीधा लाभ मिलेगा।
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी अगले वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। पहली बार मिस्र के राष्ट्रपति भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और मिस्र के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। दोनों देश इस साल राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेना की टुकडी का प्रशिक्षण अभ्यास ''ऑस्ट्रा हिन्द 22'' कल से राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू होगा। यह 11 दिसम्बर तक चलेगा। ऑस्ट्रा हिन्द श्रृंखला का यह पहला अभ्यास है जिसमें दोनों देशों की सेनाओं की टुकडियां हिस्सा लेंगी।
सरकार ने अगले वित्त वर्ष के बजट के लिए लोगों के सुझाव और विचार आमंत्रित किये हैं। सुझाव भेजने की अंतिम तारीख 10 दिसम्बर हैं।
और अब फीफा फुटबॉल विश्व कप की खबरों के साथ हैं खेल डेस्क से नवीन सक्सेना-
विश्व कप में आज ग्रुप ई के मुकाबलों पर सबकी नजर रहेगी। देर रात साढ़े 12 बजे स्पेन और जर्मनी आमने-सामने होंगे। जापान के हाथों पहले मैच में हार के बाद टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जर्मनी को यह मैच जीतना ही होगा। इससे पहले दिन में साढ़े तीन बजे ग्रुप ई में जापान का मुकाबला कोस्टारिका से होगा, जापान आज अपनी दूसरी जीत दर्ज कर अंतिम 16 में पहुंचना चाहेगा। वहीं, स्पेन से 0-7 से करारी हार के बाद अपने दूसरे मैच में कोस्टारिका जीत के लिए कड़ा मुकाबला करेगा। शाम साढ़े छह बजे ग्रुप एफ में बेल्जियम का मुकाबला मोरक्को से होगा। इस मैच में यूरोप के स्टार फुटबॉलर रोमेलू लुकाकु चोट के कारण नहीं खेलेंगे। रात साढ़े नौ बजे क्रोएशिया और कनाड़ा के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले कल ग्रुप सी में अर्जेंटीना ने मैक्सिको को पराजित कर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। ग्रुप डी में फ्रांस डेनमार्क को हराकर अंतिम 16 में पहुंच गया है। अन्य मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने ट्यूनिशिया को और पोलैंड ने सउदी अरब को पराजित किया।
हैमिल्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच वर्षा के कारण रद्द हो गया है। बारिश के कारण आज मैच को दो बार रोकना पडा। दूसरी बार जब खेल रोका गया तब भारत के 13वें ओवर में एक विकेट पर 89 रन थे। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 3 एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृखंला में न्यूजीलैंड पहला मैच 7 विकेट से जीतकर एक-शून्य से आगे है। तीसरा और अंतिम मैच 30 नवम्बर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।
आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग कल रात हिन्दी और अंग्रेजी में फोन-इन कार्यक्रम पब्लिक स्पीक में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता-आभा से संबंधित विभिन्न विषयों पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर आर एस शर्मा के साथ चर्चा प्रसारित करेगा। श्रोता विशेषज्ञ से आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता - आभा कार्ड, पंजीकरण प्रक्रिया, लाभ और डिजिटल स्वास्थ्य आईडी कार्ड से संबंधित प्रश्न पूछ सकते हैं। टेलीफोन नंबर 011 - 2 3 7 1 7 1 0 6 और 011-2 3 3 1 4 4 4 4 पर भी प्रश्न पूछे जा सकते हैं। #tag Askair से अपने प्रश्नों को ट्विटर हैंडल @airnewsalerts पर भी पोस्ट कर सकते हैं। यह कार्यक्रम रात साढे नौ बजे से एफ.एम. गोल्ड चैनल और अतिरिक्त मीटरों पर सुना जा सकता है। ये कार्यक्रम हमारी वेबसाइट NEWS ON AIR DOT NIC DOT IN और हमारे यूट्यूब चैनल NEWS ON AIR OFFICIAL पर भी उपलब्ध होगा।
शिल्प गुरू और राष्ट्रीय शिल्पकार पुरस्कार कल नई दिल्ली में प्रदान किए जाएंगे। वस्त्र मंत्रालय की ओर से यह पुरस्कार वर्ष 2017, 2018 और 2019 के लिए प्रदान किए जा रहे हैं। इस अवसर पर, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल करेंगे।
अंत में मुख्य समाचार एक बार फिर :