Portion of Under Construction Bridge over Ganga River collapses in Bihar
Bihar govt makes special arrangements to provide assistance to affected passengers, families of deceased & injured in Balasore rail accident
Combined security forces devastate base camp of UKLF located at Nazareth in Manipur
Condolence messages continue to pour in from World leaders on Odisha train mishap
Odisha train accident: Railways makes special arrangements at helpline number 139 for kin of deceased & stranded passengers
US Defence Secy Lloyd Austin arrives in New Delhi on two-day visit to India
Railway Board seeks CBI inquiry into train accident in Balasore, Odisha; death toll revised to 275
Veteran Actress Sulochana Didi passes away at 94
French Open: Top seed Iga Swiatek thrashes China's Wang Xinyu to reach fourth round
South Korea's An Se Young bags her 4th Women's Single’s Super Series title at Thailand Open
मुख्य समाचार:-
भारत 5-जी सेवा उपलब्ध कराने वाले चुनिंदा देशों में शामिल। एयरटेल ने आठ शहरों में 5-जी सेवाओं की शुरूआत की। रिलायंस जिओ दीपावली तक 5जी सेवा शुरू करेगा।
राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।
जलशक्ति मंत्रालय आज स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन कर रहा है।
इंदौर को छठी बार सर्वाधिक स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला। सूरत लगातार दूसरे स्थान पर।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सडक दुघर्टना में 26 लोगों की मौत।
विदेशमंत्री सुबह्मण्यम जयशंकर ने कहा- भारत को दूर संचार के क्षेत्र में जबकि पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद में महारथ हासिल है।
पाकिस्तान में एक महिला न्यायाधीश को धमकी देने के आरोप में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी।
क्रिकेट में, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन ट्वेन्टी-ट्वेन्टी मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच आज गुवाहाटी में।
----------
भारत 5जी सेवा उपलब्ध कराने वाले चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल नई दिल्ली में छठी इंडिया मोबाइल कांग्रेस से देश में 5जी सेवा का शुभारंभ किया।
एयरटेल ने दिल्ली, मुब्बई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू और वाराणसी सहित आठ शहरों में 5जी सेवा शुरू की है। रिलायंस जिओ दीपावली तक इसकी शुरूआत करेगा। वोडाफोन आइडिया भी जल्द ही 5जी सेवा उपलब्ध कराएगा।
5जी सेवा शुरू होने से ग्राहकों को 4जी की तुलना में 10 गुना तेज इंटरनेट सेवा मिल सकेगी। सेवा प्रदाताओं ने अगले वर्ष तक देश के हर इलाके में 5जी सेवा उपलब्ध कराने का वायदा किया है। एयरटेल, जिओ और वोडाफोन-आइडिया 5जी सेवा की कीमतों के बारे में जल्द ही खुलासा करेंगे।
प्रधानमंत्री ने कल कहा कि 5जी सेवा दूरसंचार उद्योग की ओर से 130 करोड़ देशवासियों को एक उपहार है और इससे अनगिनत अवसर उत्पन्न होंगे।
यह ऐतिहासिक अवसर एक राष्ट्र के तौर पर, भारत के एक नागरिक के तौर पर हमारे लिए नई प्रेरणा लेकर आया है। क्यों ना हम इस 5जी टेक्नोलॉजी का उपयोग करके भारत के विकास को अभूतपूर्व गति दें। क्यों ना हम 5जी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपनी अर्थव्यवस्था को बहुत तेजी से विस्तार दें। क्यों ना हम इस 5जी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपनी प्रोडक्टिविटी में रिकॉर्ड वृद्धि करें।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2जी, 3जी और 4जी के दौर में भारत तकनीक के लिए अन्य देशों पर निर्भर था। लेकिन, 5जी सेवा शुरू कर देश ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि 5जी के साथ भारत पहली बार, दूरसंचार तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक मानदंड स्थापित कर रहा है।
5जी इंटरनेट का पूरा आक्ट्रिेक्चर बदल कर रख देगा। इसलिए भारत के युवाओं के लिए आज 5G बहुत बड़ी अपॉर्चुनिटी लेकर आया है। विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा हमारा देश दुनिया के अन्य देशों के साथ इस तरह कदम से कदम मिलाकर चल रहा है।
डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पहल विकास की एक बड़ी अवधारणा पर आधारित है।
इस अवसर पर संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 5जी तकनीक से कई क्षेत्रों में बुनियादी बदलाव देखने को मिलेंगे।
डिजिटल सर्विसेज को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। इसलिए देश की सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए एक सुदृढ़ टेलीकॉम सेक्टर की आवश्यकता है, कि आज टेलीकॉम सेक्टर एक सनराइज इंडस्ट्री बन कर उभर रहा है। देश में 5जी सर्विसिज़ कई सेक्टर में फंडामेंटल चेंज आएगा। एजुकेशन, हेल्थ, एग्रीकल्चर, लॉजिस्टेटस, बैंकिंग। ये ऐसे सेक्टर हैं जिसमें मूल-भूत परिवर्तन आएगा, नई-नई संभावनाएं उत्पन्न होंगी। डिजिटल कैपेबिलिटी को सेंटर में रखकर उसके चारों तरफ नई सर्विसेज क्रिएट होंगी, ,कम्युनिकेशन का स्वरूप बदल जाएगा।
कार्यक्रम में संचार राज्य मंत्री देवूसिंह चौहान रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के अध्यक्ष मुकेश अम्बानी, आदित्य बिरला ग्रुप के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिरला और भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक सुनील भारती मित्तल ने भी अपने विचार साझा किए।
राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 153वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर देश-विदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि यह दिन हम सबके लिए गांधी जी के प्रेरक जीवन के मूल्यों-- शांति, समानता और सामुदायिक सौहार्द के प्रति नए संकल्प भरने का है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की गांधी जयंती इसलिए विशेष है कि देश इस वर्ष अपनी स्वतंत्रता की 75वीं जयंती मना रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह हम सब के लिए गांधीजी के स्वप्न को मूर्त रूप देने का समय है। उन्होंने कहा कि 100 वर्ष पूर्व गांधीजी ने स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर देकर लाखों लोगों को प्रेरित किया था। इसलिए, आज आत्मनिर्भर भारत के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, वे महात्मा गांधी से ही प्रेरित हैं और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि महात्मा गांधी आधुनिक भारत के सबसे प्रभावी व्यक्तित्व थे और वे आज के इस विकट समय में भी पूरी मानवता के लिए नैतिकता के प्रतीक और आशा की किरण बने हुए हैं।
उप-राष्ट्रपति ने कहा कि आज विश्व गरीबी, जलवायु परिवर्तन और युद्ध के खतरों से जूझ रहा है जिनका गांधीजी के सिद्धांतों पर चलकर सफलतापूर्वक समाधान किया जा सकता है।
राष्ट्र आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धाजलि दे रहा है। शास्त्री जी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान के विरूद्ध 1965 का युद्ध जीता था। शास्त्री जी ने सैनिकों और किसानों में जोश भरने के लिए जय जवान, जय किसान का ओजस्वी नारा दिया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की उनकी 153वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने संदेश में श्री मोदी ने कहा कि गांधी जयंती का महत्व इस समय और बढ़ गया है जब भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा बापू के आदर्शों के अनुरुप रहना चाहिए। प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की कि वे खादी के कपडे और खादी उत्पादों को खरीदें और यही गांधीजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि देते हुए श्री मोदी ने कहा कि समूचा भारत उन्हें, उनकी सादगी और निर्णय क्षमता को लेकर पसंद करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास में संकट के समय शास्त्री जी का दृढ़ नेतृत्व हमेशा याद रखा जाएगा।
गुजरात में आज गांधी जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल आज सुबह महात्मा गांधी के जन्म स्थान पोरबंदर के कीर्ति मंदिर में प्रार्थना सभा में शामिल हो रहे हैं। साबरमती आश्रम में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजित की गई है। जिसमें केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान उपस्थित रहेंगे।
जलशक्ति मंत्रालय में पेयजल और स्वच्छता विभाग आज स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली में वर्ष 2022 के स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण, स्वचछता ही सेवा, सुजलम प्रथम और द्वितीय चरण, जलजीवन मिशन, कार्य क्षमता मूल्यांकन, हर घर जल प्रमाणन और स्टार्टअप ग्रेंड चैलेंज पुरस्कार प्रदान करेंगी।
इंदौर को लगातार छठवीं बार देश का सर्वाधिक स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। केन्द्र के ताजा वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण के अनुसार सूरत दूसरे स्थान पर बना हुआ है। सर्वेक्षण के परिणाम कल घोषित किए गए। विजयवाड़ा की जगह नवी मुंबई तीसरे स्थान पर आ गया है। एक रिपोर्ट -
इस वर्ष के स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर है। छत्तीसगढ़ को दूसरा और महाराष्ट्र को तीसरा स्थान मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कल स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान किए। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। राष्ट्रपति ने सभी से और विशेषकर युवाओं से इस अभियान में भाग लेने और समाज में स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़़ाने का अनुरोध किया। एक लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों में महाराष्ट्र के पंचगनी को पहला स्थान मिला है। छत्तीसगढ़ में पाटन दूसरे और महाराष्ट्र में करहड़ तीसरे स्थान पर है। गंगा तट पर बसे एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में हरिद्वार को सर्वाधिक स्वच्छ घोषित किया गया है। वाराणसी दूसरे और ऋषिकेश तीसरे स्थान पर है। समाचार कक्ष से कुमार राधारमण।
कानपुर में तीर्थयात्रियों को ले जा रहे एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 26 लोगों की मृ्त्यु हो गई। यह दुर्घटना कल शाम घाटमपुर जिले के साध क्षेत्र में हुई। कानपुर नगर के जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि श्रद्धालु उन्नाव के चंद्रिकादेवी मंदिर से दर्शन करके एक ट्रैक्टर ट्रॉली में वापस लौट रहे थे। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के साथ हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मृतक के निकट परिजनों को प्रधानमंत्री सहायता कोष से दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मारे गए व्यक्तियों के परिवारों को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है।
जागृति का कहना है कि ग्राहक दोषपूर्ण उत्पाद या सेवा में कमी के कारण हुई क्षति की क्षतिपूर्ति की मांग उपभोक्ता आयोग में कर सकता है। उपभोक्ता मामले, विभाग भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी। जागो ग्राहक जागो।
विदेशमंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जबकि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के क्षेत्र में महारथ हासिल है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश ने आतंकवाद पर इतनी मेहनत नहीं की जितनी कि पाकिस्तान ने की है। डॉ. जयशंकर ने कल बडौदा में एक कार्यक्रम में कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की कूटनीति के कारण अन्य देशों को आतंकवाद को गंभीरता से लेना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत, आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में विश्व का समर्थन जुटाने में सफल रहा है।
विदेशमंत्री जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी भारत ने स्पष्ट कहा था कि वह सीमापार आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। संयुक्त राष्ट्र में, कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की टिप्पणी पर भी भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान के खिलाफ एक महिला न्यायाधीश पर विवादास्पद टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। अपर जिला और सत्र न्यायाधीश ज़ेबा चौधरी पर इमरान खान की टिप्पणी को लेकर 20 अगस्त को एक मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में इस्लामाबाद के मार्गला थाना के मजिस्ट्रेट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
20 अगस्त को पंजीकृत एफआईआर में कहा गया है कि इमरान खान ने एक रैली में न्यायाधीश चौधरी और पुलिस अधिकारियों को धमकी दी थी। इमरान खान अदालत में पेश न होने को लेकर अवमानना के आरोपों का भी सामना कर रहे हैं। इमरान खान द्वारा एक हलफनामा दाखिल करने के कुछ घंटों के बाद ही गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। इमरान खान ने हलफनामे में कहा है कि वे माफी मांगना चाहते हैं और भविष्य में ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे अदालत और न्याय पालिका की मर्यादा को ठेंस पहुंचे।
ब्राजील में आज राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। राष्ट्रपति पद के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं।
सुर्खियों में सवेरे कार्यक्रम में आइए सुनते हैं - भारत में 5-जी सेवाओं के शुभारंभ पर चर्चा।
इसमें भाग ले रहे हैं- दूरसंचार विशेषज्ञ महेश उप्पल और पत्रकार सुरभि अग्रवाल।
भारत का सबसे बड़ा लोक सेवा प्रसारक आकाशवाणी समाचार आज़ाद भारत की बात - आकाशवाणी के साथ श्रृंखला में स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है। इस कार्यक्रम में आकाशवाणी के माध्यम से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्रता के बाद भारत की विकास यात्रा के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है।
आज की कड़ी में बात करेंगे स्वच्छ भारत मिशन के बारे में।
केन्द्र सरकार ने वर्ष 2014 में स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की थी। खुले में शौच से मुक्ति और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार के उद्देश्य से इस राष्ट्रव्यापी अभियान को शुरू किया गया था। अभियान का पहला चरण अक्टूबर 2019 तक चला। पहले चरण के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दूसरा चरण 2020-21 से 2024-25 के बीच लागू किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन का शुभारंभ करते हुए कहा था कि इस अभियान का उद्देश्य- 2 अक्टूबर 2019 तक 'स्वच्छ भारत' के परिकल्पना को साकार करना है। श्री मोदी ने कहा था कि महात्मा गांधी को उनकी 150वीं जयंती पर एक स्वच्छ भारत सबसे अच्छी श्रद्धांजलि होगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया गेट पर स्वच्छता स्वच्छता प्रतिज्ञा का नेतृत्व किया, जिसमें देश भर के करीब तीस लाख सरकारी कर्मचारी शामिल हुए। स्वच्छता के लिए जन आंदोलन का नेतृत्व करते हुए, श्री मोदी ने लोगों से महात्मा गांधी के स्वच्छ और स्वस्थ भारत के स्वप्न को साकार करने का आह्वान किया। महात्मा गांधी कहा करते थे कि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास है।
आम लोगों की भागीदारी से स्वच्छता अभियान एक राष्ट्रीय आंदोलन में बदल गया है। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत, सभी गांवों, ग्राम पंचायतों, जिलों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने ग्रामीण भारत में दस करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण करके 2 अक्टूबर 2019 तक स्वयं को खुले में शौच मुक्त- ओडीएफ घोषित किया। लोग खुले में शौच मुक्त व्यवहार बनाये रखें और ठोस तथा तरल अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाएं सर्व सुलभ हों, इसे सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के रूप में यह अभियान दूसरे चरण में प्रवेश कर गया है। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के दूसरे चरण के तहत ओडीएफ प्लस गतिविधियों का उद्देश्य खुले में शौच मुक्त व्यवहार पर जोर देना और गांवों में ठोस तथा तरल कचरे के सुरक्षित प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करना है। स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के दूसरे चरण में शहरों को पूरी तरह से कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वच्छ भारत अभियान की इस यात्रा में एक मिशन, सम्मान, गरिमा और मातृभूमि के प्रति अप्रतिम प्यार दिखाई देता है।
आज़ाद भारत की बात-आकाशवाणी के साथ कार्यक्रम को ट्विटर पर @Air news alerts, यू-ट्यूब चैनल न्यूज़ ऑन एयर ऑफिशियल, न्यूज़ ऑन एआईआर ऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सुना जा सकता है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन ट्वेंटी-20 क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच आज गुवाहाटी में खेला जाएगा। मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।
महिला टवेंटी-20 एशिया कप क्रिकेट में कल भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया।
समाचार पत्रों से-
कल प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई 5जी सेवाओं को आज लगभग सभी अखबारों ने उपहार बताते हुए सुर्खियों में जगह दी है। राजस्थान पत्रिका ने लिखा है दिल्ली, मुंबई सहित आठ शहरों में 5जी शुरू, राजस्थान में मार्च तक। राष्ट्रीय सहारा ने लिखता है- बोले पी.एम. डिजिटल दुनिया में अनंत संभावनाओँ का आकाश। दैनिक जागरण ने इसे 5जी युग का शुभारंभ बताया है तो दैनिक भास्कर ने लिखा है 4जी के दाम में 5जी का आनन्द।
अखबारों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज उनका स्मरण और नमन करते हुए उनके विशेष कथन के साथ आलेख दिये है। शास्त्री जी को उनकी जयंती पर सभी अखबारों ने नमन करते हुए याद किया है।
दैनिक ट्रिब्यून लिखता है- खरीफ फसलों की खरीद शुरू, किसानों को 78 घंटे के बजाय अब 48 घंटे में कीमत का भुगतान किया जाएगा।
लोकसत्य ने कृषि मंत्री के इस बयान को अहमियत दी है कि जलवायु परिवर्तन से चुनौती बढ़ी, पर्याप्त साधनों की उपलब्धता पर प्रकृति पर निर्भर करते हैं किसान।
जनसत्ता ने लिखा है - जी.एस.टी. कर संग्रह 26 प्रतिशत बढ़ा। मंत्रालय के अनुसार लगातार 7वें महीने जी.एस.टी. संग्रह बढ़ा है, आगामी त्यौहारों के बाद संग्रह में और बढ़ोत्तरी की आशा।
दैनिक जागरण की खबर है- रेल कर्मियों को बड़ा उपहार, 78 दिन का बोनस घोषित।
अखबारों ने लिखा है- दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण जांच प्रमाण-पत्र के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल।
स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 को भी अखबारों ने पहले पन्ने की खबर बनाया है। इंदौर के लगातार छठी बार सबसे स्वच्छ शहर चुने जाने, सूरत और नवी मुंबई दूसरे और तीसरे स्थान। एक लाख से अधिक आबादी श्रेणी में हरिद्वार फिर वाराणसी और ऋषिकेश का स्थान।
संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ मतदान में भारत दूर रहा, जनसत्ता लिखता है। राष्ट्रीय सहारा ने भी इसे प्रमुखता देते हुए लिखा है - रूसी जनमत संग्रह पर वोटिंग में भारत ने भाग नहीं लिया।
हिन्दुस्तान के पहले पन्ने कि खबर है यूक्रेन के शहर से रूस की सेना की वापसी।
राजस्थान पत्रिका ने लिखा है- जर्मनी के वैज्ञानिकों ने खोज की पृथ्वी की सतह 660 मीटर नीचे विशाल महासागर।
दैनिक ट्रिब्यून ने उत्तराखंड के हिमालय क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए हिमस्खलन की खबर चित्र के साथ दी है।
अंत में मुख्य समाचार एक बार फिरः-
इंदौर को लगातार छठी बार सर्वाधिक स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला। सूरत लगातार दूसरे स्थान पर।
विदेशमंत्री सुबह्मण्यम जयशंकर ने कहा- भारत को दूर संचार के क्षेत्र में महारथ हासिल है, जबकि पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद में ।