Union Minister Pralhad Joshi launches first tranche of auction of critical mineral blocks in New Delhi
Environment Minister Bhupender Yadav Addresses Climate Action Measures at India Global Forum in Dubai on Eve of COP28
Viksit Bharat Sankalp Yatra: Beneficiaries expresses gratitude toward govt in the initiative ‘Meri Kahani, Meri Zubani’
Low pressure may intensify into cyclonic storm over Bay of Bengal:BMD
Defence Minister Rajnath Singh calls upon corporate sector to contribute to Armed Forces Flag Day Fund to ensure well-being of soldiers
Centre to provide Free Foodgrains to over 81 crore beneficiaries for another five years under PMGKAY
Syed Modi International 2023: Priyanshu Rajawat, Kiran George, and Sathish Karunakaran enter the second round of Men's singles
All arrangements in place for assembly polls in Telangana tomorrow; Over 2,200 candidates in fray for 119 seats
United National Liberation Front of Manipur signs peace accord with Centre and State government
Union Cabinet approves continuation of Fast-track Special Courts up to March 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्नाटक के धारवाड़ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के नए परिसर का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जापान रवाना।
सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा - सरकार कृषि उत्पादों को वैश्विक स्तर पर प्रचार और निर्यात के लिए अमूल के साथ मिलकर मल्टी स्टेट निर्यात केंद्र स्थापित करेगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा - शांतिप्रिय भारत के बारे में ऐसा नहीं सोचा जाना चाहिए कि उसे युद्ध से डर लगता है।
सरकार देश भर के सभी ऑनलाइन डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर पुलिस क्लीयरेंस प्रमाणपत्र सेवाओं के लिए आवेदन करने की सुविधा प्रदान करेगी।
ग्रामीण विकास मंत्रालय के एप जलदूत से देशभर के गांव के चयनित कुओं में जलस्तर का पता लगाया जा सकेगा।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गलत सूचना फैलाने के लिए दस यू-ट्यूब चैनलों को बंद किया।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा - सीयूईटी का परिणाम घोषित किए।
इटली में जियोर्जिया मेलोनी का पहली महिला प्रधानमंत्री बनना तय। उनकी पार्टी "ब्रदर्स ऑफ इटली" ने राष्ट्रीय चुनाव जीता।
शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की नौ दिन की पूजा-अर्चना का नवरात्र- अनुष्ठान आज से शुरू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को शुभकामनांए दीं।
-------
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज कर्नाटक में धारवाड़ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के नए परिसर का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति ने भारत को विश्व गुरु बनाने में ज्ञान समाज की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ट्रिपल आईटी जैसे संस्थान युवाओं को कंप्यूटर साइंस, डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑगमेंटेड रियलिटी, डेटा साइंस, डिजिटलाइजेशन, नैनो टेक्नोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में शिक्षा से अनुसंधान और नवाचार को आगे बढ़ा सकते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि केंद्र की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति उच्च शिक्षा संस्थानों को अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में युवाओं को शिक्षित करने के लिए तैयार करती है। उन्होंने चौथी औद्योगिक क्रांति में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
राष्ट्रपति मुर्मू का उत्तरी कर्नाटक में हुबली-धारवाड़ नगर निगम ने आज अभिनंदन किया। राष्ट्रपति ने कहा कि ओडिशा के एक साधारण परिवार से आने वाली महिला को सम्मानित करना देश की सभी महिलाओं के सम्मान करने जैसा है। उन्होंने आह्वान किया कि आजादी का अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर देश के सभी नागरिक आत्म निर्भर भारत के लिए कार्य करें। राष्ट्रपति ने कहा कि हुबली और धारवाड़ शहर कन्नड़ और मराठी लोगों के बीच भाषाई सद्भाव बनाते हैं। उन्होंने इसे प्राचीन के साथ आधुनिक का मिलन बिंदु बताया।
इससे पहले, राष्ट्रपति मुर्मू ने मैसूरू के चामुंडी हिल्स में मैसुरु दशहरा उत्सव का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति ने कहा कि देश के विभिन्न पर्व लोगों को आपस में जोड़ते हैं।
ये हमारे लिए गर्व की बात है कि त्रिपुलाइटिड दरवार शिक्षा के द्वारा हमारे राज्य का भविष्य तैयार कर रहा है। मुझे विश्वास है कि यह कैम्पस विद्यार्थियों को अच्छी तकनीकी शिक्षा प्रदान करेगा और उनके जीवन को एक नई दिशा देगा। ये संस्था आप इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इम्पोटांस की श्रेष्ठतम श्रेणी में शामिल है। इस सफल प्रयास के लिए में बहुत-बहुत बधाई देती हूं।
राष्ट्रपति मुर्मू कर्नाटक के तीन दिन के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति के रूप में किसी राज्य की यह उनकी पहली यात्रा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में समम्लित होने के लिए तोक्यो रवाना हो गए हैं। एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और श्री आबे की पत्नी के प्रति सभी भारतीयों की ओर से हार्दिक संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने शिंजो आबे को अपना प्रिय मित्र और भारत-जापान मैत्री का महान शुभ चिंतक और समर्थक बताया। श्री मोदी ने कहा कि शिंजो आबे की परिकल्पना के अनुरूप भारत-जापान संबंधों को सुदृढ करने का काम जारी रहेगा। एक चुनाव प्रचार के दौरान इस वर्ष 8 जुलाई को शिंजो आबे की हत्या कर दी गई थी। भारत ने 9 जुलाई को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी।
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बताया कि शिज़ो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार बुदोकान एरिना में होगा, जिसके बाद तोक्यो के अकासाका पैलेस में अभिनन्दन समारोह का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि सौ से अधिक देशों के प्रतिनिधि और बीस से अधिक राष्ट्राध्यक्ष इसमें भाग लेंगे। इनमें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री तथा, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात करेंगे। विदेश सचिव ने कहा कि भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता का ये एक अवसर होगा।
विदेश सचिव ने बताया कि जापान भारत के सबसे विश्वसनीय और मूल्यवान साझेदारों में से एक है। दोनों ही देश प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं इसमें व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और बुनियादी ढांचा शामिल हैं।
एक दशक से भी लम्बे समय के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच हुई कई मुलाकातों के जरिए दोनों के बीच विश्वास और दोस्ती का एक अटूट सम्बंध विकसित हुआ था। दोनों नेताओं ने भारत-जापान सम्बंधों को मजबूत बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। शिंजो आबे ने भारत में हाई स्पीड रेल के सपने को साकार करने में अहम योगदान दिया था। उनके योगदान से क्वाडा, आसियान, इन्डो पैसिफिक ओसियन इनिशियेटिव और एशिया अफ्रिका ग्रोथ कॉरिडोर भी काफी फायदा हुआ। शिंजो आबे की अंतिम यात्रा में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने प्रिय मित्र को भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित करेंगे। दीपेन्द्र कुमार आकाशवाणी समाचार नई दिल्ली।
सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार अमूल के साथ विश्व बाजार में कृषि उत्पादों के प्रचार और निर्यात के लिए एक मल्टी स्टेट एक्सपोर्ट हाउस स्थापित कर रही है।
अहमदाबाद के बावला में किसान सम्मेलन में श्री शाह ने कहा कि मल्टी स्टेट एक्सपोर्ट हाउस जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करेगा और किसानों को सीधे मौद्रिक लाभ पहुंचाएंगा।
श्री शाह ने कहा कि प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां अब कई प्रकार की आपूर्ति सेवाएं प्रदान कर सकती है जो कभी उधार के पैसे देने तक सीमित थी।
प्राकृतिक खेती के लाभों पर जोर देते हुए श्री शाह ने कहा कि जैविक खेती से यूरिया का उपयोग समाप्त हो जाएगा जो मानव स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है।
श्री शाह ने आज अहमदाबाद में 237 करोड़ रुपये लागत की अहमदाबाद नगर निगम की विभिन्न जन केंद्रित परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्र की सेवा में प्राण न्यौछावर करने वाले हिमाचल प्रदेश के सशस्त्र बलों के जवानों के परिवारों को सम्मानित किया। कांगड़ा जिले के बडोली में एक समारोह में रक्षा मंत्री ने कहा कि देश अपने वीरों के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल हमेशा से आम लोगों विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा कि शांतिप्रिय भारत के बारे में ऐसा नहीं सोचा जाना चाहिए कि उसे युद्ध से डर लगता है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी सेना का दुनिया भर में सम्मान किया जाता है। भारत ने कभी किसी की एक इंच भूमि पर कब्जा नहीं किया। रक्षा मंत्री ने राष्ट्र को आश्वासन दिया कि भारत में सद्भाव को बिगाड़ने के किसी भी प्रयास का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
श्री सिंह ने हिमाचल प्रदेश को भारत और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीमावर्ती राज्य बताते हुए कहा कि उनके जीवन को बेहतर बनाना हर सरकार की जिम्मेदारी है।
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में प्रयास करने का आह्वान किया है। श्री ठाकुर आज हिमाचल प्रदेश के अपने दौरे के पहले दिन कांगड़ा जिले के शासकीय डिग्री कॉलेज ढलियारा में नेहरू युवा केंद्र के आयोजित युवा उत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को दिए गए पांच संकल्पों से युवा देश को विकास के शिखर पर ले जा सकते हैं।
श्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर विधानसभा में 19 करोड़ 31 लाख रुपये लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने केरल में विभिन्न बुनियादी ढांचागत विकास परियोजनाएं शुरू की हैं। श्री नड्डा केरल के दो दिन के दौरे पर हैं। उन्होंने आज शाम तिरुवनंतपुरम में नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में केरल सरकार की भ्रष्टाचार की आलोचना की और कहा कि राज्य एक आतंकी हॉटस्पॉट बन रहा है।
देश भर के सभी ऑनलाइन डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों से बुधवार से पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया जा सकेगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार इस नई सेवा से पासपोर्ट संबंधी सेवाओं में सुधार होगा और सर्टिफिकेट के लिए निश्चित समय आसानी से मिल सकेगा। मंत्रालय ने बताया कि इससे न केवल विदेशों में रोजगार चाहने वाले भारतीय नागरिकों को मदद मिलेगी, बल्कि शिक्षा, लम्बे समय के वीजा और अप्रवासन के लिए अन्य पुलिस प्रमाणपत्र आवश्यकताओं की मांग भी पूरी हो सकेगी।
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जलदूत एप विकसित की है जिससे देशभर के गांव के चयनित कुओं में जलस्तर का पता लगाया जाएगा। कल नई दिल्ली में इस ऐप्लीकेशन की शुरूआत होगी। ग्राम रोज़गार सहायक जलदूत ऐप के माध्यम से साल में दो बार- मॉनसून से पहले और बाद में चयनित कुओँ के जलस्तर को मापेंगे।
मंत्रालय ने कहा है कि इस ऐप के आंकड़ों से बेहतर कार्य योजना बनाने में मदद मिलेगी। भू-जलस्तर के आंकड़े ग्राम पंचायत विकास योजना और महात्मा गांधी योजना में सहायक होंगे। मंत्रालय के अनुसार, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जल प्रबंधन में सुधार के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें वॉटरशेड विकास, वनीकरण, जल निकाय विकास और नवीनीकरण तथा वर्षा जल संचयन शामिल हैं।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 10 यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज बताया कि ये यूट्यूब चैनल गलत सूचना फैला रहे थे और मित्र देशों के साथ संबंधों को तोड़ने की कोशिश में लगे थे और देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए चुनौती बन रहे थे।
सूचना प्रसारण मंत्रालय ने दस यूट्यूब चैनल्स पर प्रतिबंध भी लगाया है, उनको सस्पेंड भी करवाया है। क्योंकि ये लगातार देश के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे थे, देश को तोडने का प्रयास किया जा रहा था। अफवाएं और भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा था और जो मित्र देश हैं उनके साथ भी सम्बंध खराब हो, इस तरह का दुष्प्रचार भी किया जा रहा था। जो इस प्रकार के प्रयास भविष्य में करेंगे, उनके खिलाफ भी भारत सरकार का सूचना प्रसारण मंत्रालय समय-समय पर कदम उठाता रहेगा।
इनमें अग्निपथ योजना, भारतीय सशस्त्र बलों और देश के राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र सहित कुछ मुद्दों पर दुष्प्रचार किया जाना शामिल है। मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा और अन्य देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों के दृष्टिकोण से सामग्री को गलत और संवेदनशील करार दिया है। मंत्रालय ने कहा कि देश की सीमाओं के स्वरूप पर गलत बयानी को भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए हानिकारक पाया गया है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय ने आज गुजरात में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की।
राज्य के दो दिन के दौरे पर गए निर्वाचन आयोग के दल ने आगामी विधानसभा चुनावों के सुचारू संचालन के लिए चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए जिला चुनाव अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस उपमहानिरीक्षकों के साथ बैठक की।
इस बीच, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के एक शिष्टमंडल ने आज निर्वाचन आयोग से मुलाकात की और आयोग को 23 बिन्दुओं का एक ज्ञापन सौपा। भाजपा नेताओं ने आयोग से मतदान का समय बढ़ाने, बुजुर्ग और दिव्याग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था, नामांकन सूची में संशोधन, वेबसाइट पर नामांकन पत्र अपलोड करने, मतदान एजेंटों की भूमिका को अधिक सक्रिय बनाने जैसी योजनाएं बनाने का अनुरोध किया।
निर्वाचन आयोग कल गांधीनगर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेगा।
जम्मू-कश्मीर में वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने आज अपनी पार्टी के नाम की घोषणा की। उनकी पार्टी का नाम डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी- डीएपी होगा, क्योंकि यह पार्टी स्वतंत्र होगी। जम्मू में श्री आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी में निरंकुशता नहीं होगी। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व नेता और मंत्री सर्वश्री तारा चंद, जी एम सरूरी, आर एस चिब भी उपस्थित थे। श्री आजाद ने बताया कि डी ए पी का अर्थ है कि पार्टी लोकतांत्रिक होगी और लोकतांत्रिक नियमों का पालन करेगी।
कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन राज्य के राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी रिपोर्ट अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपेंगे। श्री माकन ने कहा है कि शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर कल हुई पार्टी विधायकों की बैठक अनुशासन के खिलाफ है। आज जयपुर में उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विधायकों ने वास्तव में त्यागपत्र दिया है या नहीं और इस्तीफा देने वाले कितने विधायक हैं।
शान्ति धारीवाल जी, डॉक्टर जोशी और प्रताप काचरियावास ये तीनों विधायक उनके नुमांयदे के तौर पर हमारे पास में आए और उन्होंने तीन शर्तें रखीं। सबसे पहले तो उन्होंने कहा कि बेशक आप रेजुलुशन पास करना है कांग्रेस अध्यक्ष के ऊपर छोड़ने का, तो बेशक रेजुलुशन पास करें,लेकिन उसके अंदर फैसला उसका 19 अक्टूबर के बाद होना चाहिए। दूसरा हम लोग जब कहा हम सबसे अलग-अलग एक-एक करके बात करेंगे, तो उन्होंने कहा नहीं हम ग्रुप्स में आएंगे। तीसरा जो उन्होंने बोला कि 102 जो विधायक उस वक्त लॉयल थे, अशोक जी के साथ में थे, उनमें से ही कोई बनाया जाना चाहिए। सचिन पायलट या उसके ग्रुप में से नहीं बनाना चाहिए।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने आज बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंफाल और अरुणाचल प्रदेश के तेजू के लिए उड़ान सवा की शुरूआत की।
इंफाल से तेजू के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल उड़ान योजना के अन्तर्गत यह विमान सेवा शुरू की गई है। इस पहल से, पूर्वोत्तर के राज्यों के लोगों के बीच सम्पर्क बढ़ेगा ,संबंध सुदृढ होंगे तथा कारोबार और पर्यटन क्षेत्र में बढोत्तरी हो सकेगी।
शिमला और दिल्ली के बीच लगभग दो साल बाद हवाई उड़ानें आज फिर से शुरू हुई। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सहयोग से अब शिमला और दिल्ली के बीच अलायंस एयर की उड़ानें सप्ताह में सातों दिन संचालित की जाएंगी। इससे राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।
भारत का सबसे बड़ा लोक सेवा प्रसारक, आकाशवाणी समाचार आज़ाद भारत की बात-आकाशवाणी के साथ श्रृंखला में स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है। इस कार्यक्रम में आकाशवाणी के माध्यम से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्रता के बाद भारत की विकास यात्रा के बारे में जानकारी दी जाती है।
आज की कड़ी में हम आपको भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किए गए वोकल फॉर लोकल अभियान के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
सार्वजनिक खरीद के लिए भारतीय फर्मों पर अधिक ध्यान देने से लेकर स्थानीय विनिर्माण के लिए विदेशी और भारतीय कंपनियों को कर प्रोत्साहन की पेशकश करने तक, सरकार ने अपनी 'वोकल फॉर लोकल' मुहीम को बढ़ाया है। कोविड-19 महामारी के दौर में वोकल फॉर लोकल नया नारा बन गया। इस आंदोलन के पीछे के विचार की जड़ें स्वदेशी आंदोलन में हैं, जिसे महात्मा गांधी ने बढ़ाया था और 1905 में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोकप्रिय हुआ था। इसे भारतीयों में राष्ट्रवाद और राष्ट्रवादी गौरव की भावना को आत्मसात करने के तरीके के रूप में देखा गया। वोकल फॉर लोकल अभियान का उद्देश्य स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देना और जहां भी संभव हो स्थानीय वस्तु का उपभोग करना है ताकि मांग में वृद्धि के दीर्घकालिक प्रभावों का उपयोग घरेलू उद्योगों को विकसित करने और उन्हें धीरे-धीरे आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया जा सके। आर्थिक विश्लेषक पुनीत जैन कहते हैं, स्थानीय के लिए वोकल की मुहीम उत्पादन को बढ़ाने में मदद करेगी, और अंत में, भारत को दुनिया के लिए एक विनिर्माण केंद्र बनाएगी, जिससे देश को 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य प्राप्त होगा।
वोकल फॉर लोकल घरेलू उद्योगों और छोटे व्यापारियों को महत्व देता है। इस आंदोलन को मांग को बढ़ावा देने के लिए एक प्रोत्साहन के रूप में भी देखा जा सकता है और इसने, छोटे और सीमांत घरेलू उद्योगों के लिए एक जीवन रेखा देने का काम किया। ये छोटे व्यापारी कोविड-19 महामारी के दौर में अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। यदि मांग घरेलू कंपनियों के पक्ष में जाती है, तो इसके तीन लाभ हैं। पहला, इससे विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम होगी और आयात के दबाव में कमी आएगी। दूसरा, यह घरेलू कंपनियों को संकट की अवधि में जीवित रहने के लिए लड़ने का मौका देगा। तीसरा, यह भारत को दुनिया के नए विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरने के लिए एक रणनीतिक स्थिति में रखेगा। साथ ही लोकल के लिए वोकल स्लोगन का मतलब केवल यह नहीं है कि उत्पादों को 'मेड इन इंडिया' होना चाहिए, बल्कि उन उत्पादों का प्रचार भी होना चाहिए ताकि उन उत्पादों को प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके। 2020 में अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के दौरान, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, स्वतंत्र भारत की मानसिकता 'वोकल फॉर लोकल' होनी चाहिए। उन्होंने नागरिकों के लिए "वोकल फॉर लोकल" का आह्वान किया, जो पिछले 50 वर्षों में देश द्वारा सुने गए सबसे शक्तिशाली नारों में से एक है।
इस नारे का एक विस्तार 'लोकल फॉर ग्लोबल' है, कि भारत के स्थानीय उत्पादों की वैश्विक अपील और पहुंच होनी चाहिए। आओ लोकल के लिए वोकल को अपना जीवन मंत्र बनाएं और इस अमृत काल के दौरान अपने देश को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाएं। शिव प्रकाश मिश्र आकाशवाणी समाचार दिल्ली।
आज़ाद भारत की बात-आकाशवाणी के साथ कार्यक्रम को ट्वीटर @Air news alerts, पर यू ट्यूब चैनल न्यूज़ ऑन ए आई आर ऑफिशियल पर, न्यूज़ ऑन ए आई आर ऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सुना जा सकता है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा - सीयूईटी का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in या nta.ac.in पर परिणाम देख सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए छह लाख सात हजार से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया और तीन लाख 34 हजार ने परीक्षा दी।
केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के प्रवेश के लिए 66 विश्वविद्यालयों ने प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया।
शक्तिरूपा मां दुर्गा की नौ दिन की पूजा-अर्चना का नवरात्र- अनुष्ठान आज से प्रारंभ हो गया है। आज प्रथम दिन देवी के शैलपुत्री रूप की पूजा की जाती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कामना कि श्रद्धा और आस्था का यह पर्व हर एक के जीवन में नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।
महाराष्ट्र में प्रशासन की ओर से भक्तों की सुरक्षा के कडे प्रबंध किए गए हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के दो साल बाद पहली बार इस साल का नवरात्रि उत्सव राज्य सरकार के निर्देशानुसार बिना किसी प्रतिबंध के मंगलमय वातावरण में शुरू हुआ। कोल्हापुर में करवानी निवासिनी देवी श्री महालक्ष्मी मंदिर में मंदिर के मुख्य पुरोहितों ने घटक स्थापना अनुष्ठान के लिए अभिषेक किया। वहीं महाराष्ट्र की कुलस स्वामिनी श्री तुल्जाभवानी का शारदीय नवरात्रि पर्व भी आज धार्मिक माहौल में तुल्जापुर में शुरू हुआ। नासिक के पास भी श्री सप्तश्रृंगी निवासिनी देवी मंदिर में भी आज से नवरात्रि पर्व शुरू हुआ। राज्य परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन दो सौ पचास अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। सभी प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की भारी तैनाती की गई है। निवेदिता आकाशवाणी समाचार मुम्बई।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने तकनीकी सफलताओं और नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए वन वीक वन लैब थीम आधारित अभियान की घोषणा की है। यह अभियान देशभर की 37 वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद- सी एस आई आर प्रयोगशालाओं और संस्थानों में आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली डॉ सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद की विरासत इसकी राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं और संस्थानों के महत्वपूर्ण योगदान पर बनी है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 954 अंक लुढककर 57 हजार 145 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 311 अंक गिरकर 17 हजार 16 पर आ गया। अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में एक डॉलर की तुलना में रूपया 63 पैसे कमजोर होकर 81 रूपये 62 पैसे पर बंद हुआ। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर के वायदा कारोबार में सोना बढ़त से 49 हजार 580 रूपये प्रति दस ग्राम पर था। वहीं, दिसम्बर अनुबंध वाली चांदी 56 हजार दो सौ दस रुपये प्रति किलो पर थी। और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रही।
उत्तर प्रदेश में लखनऊ के इटौंजा इलाके में हुई एक सडक दुर्घटना में 8 महिलाओं और दो बच्चों सहित 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए। 47 लोगों को ले जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली फिसल कर तालाब में जा गिरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक मृतक के निकट परिजन को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है।
इटली में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार दक्षिणपंथी नेतृत्व वाली सरकार बनने जा रही है। ब्रदर्स पार्टी के जियोर्जिया मेलोनी, इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी। केंद्र और दक्षिणपंथी गठबंधन ने कुल 44 प्रतिशत वोट हासिल किया, इसमें मेलोनी की ब्रदर्स ऑफ़ इटली पार्टी ने 26 प्रतिशत वोट हासिल किए।